Skip to main content

TR NEWS UP-UK

चकराता के पास गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत

देहरादून। चकराता के जौनसार में देर रात पर्यटकों की एक कार गहरी खाई में गिरने से कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार पीलीभीत के ग्राम राठ का निवासी कृष्ण पाल पुत्र रमेश सिंह, देहरादून के छिद्दरवाला में एक डेयरी में काम करता है। कृष्ण पाल बुधवार सुबह अपने गांव से आए पांच दोस्तों के साथ चकराता घूमने निकला था। रात करीब 10 बजे लौटते समय इनकी कार चकराता से पांच सौ मीटर आगे कालसी मार्ग पर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *