Skip to main content

TR NEWS UP-UK

उत्तराखंड बना UCC लागू करने वाला पहला राज्य ,राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

देहरादून। समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। राष्ट्रपति ने नागरिक संहिता विधेयक को मंजूरी दे दी है। जिसको लेकर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बात की जानकारी देते हुए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सीएम धामी ने इस बात की जानकारी दी। सीएम धामी ने लिखा कि हम सभी प्रदेशवासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि हमारी सरकार द्वारा उत्तराखंड विधानसभा में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी मंजूरी प्रदान की है।सीएम धामी ने आगे लिखा कि निश्चित तौर पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलने के साथ ही महिलाओं पर होने वाली हिंसा और उत्पीड़न की रोकने के लिए सहायक साबित होगा । प्रदेश में सामाजिक समानता की सार्थकता को सिद्ध करते हुए समरसता को बढ़ावा देने में #UniformCivilCode अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप हमारी सरकार नागरिकों के हितों के संरक्षण और उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए संकल्पित है।बता दें कि 6 फरवरी 2024 को विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड-2024 विधेयक पेश कर दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सदन में पेश किए गए विधेयक में 392 धाराएं थीं, जिनमें से केवल उत्तराधिकार से संबंधित धाराओं की संख्या 328 थी।इस विधेयक में मुख्य रूप से महिला अधिकारों के संरक्षण को केंद्र में रखा गया है। कुल 192 पृष्ठों के विधेयक को चार खंडों विवाह और विवाह विच्छेद, उत्तराधिकार, सहवासी संबंध (लिव इन रिलेशनशिप) और विविध में विभाजित किया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *