शामली। आज यहां पहुंचे और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
बाबरी क्षेत्र के गांव कैडी में पहुंच कर जयंत चौधरी ने राव अब्दुल वारिस से मिल कर की शोक संवेदना व्यक्त की। याद रहे कि जनवरी में पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस की माता राव मुसर्रत बेगम का निधन हो गया था। इस दौरान पूर्व मंत्री अमीर आलम खां और थाना भवन क्षेत्र के विधायक अशरफ अली और पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 17

