मुजफ्फरनगर । पूर्व सभासद प्रवीण पीटर को पालिका के एक दलित अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार के मामले मे सबूत के अभाव मे बरी कर दिया गया है।
गत एक नवम्बर 2021 को नगर पालिका परिषद की बैठक मे एक दलित अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार व धमकी देने के मामले मे आरोपी पूर्व सभासद प्रवीण पीटर को आज कोर्ट ने सबूत के अभाव में बरी कर दिया है। विशेष अदालत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के पीठासीन अधिकारी कमला पति ने आज यह कहते हुए आरोपी प्रवीण पीटर को बरी कर दिया की अभियोजन पक्ष अपनी कहानी सिद्ध करने मे विफल रहा। पुलिस ने तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी नगर डाक्टर अतुल कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी तत्कालीन सभासद प्रवीण व विपुल कुमार भटनागर के विरुद्ध मामला दर्ज कर प्रवीण पीटर को गिरफतार कर जैल भेज दिया था ।
Author: Taja Report
Post Views: 16


