Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भाजपा नेता की हादसे में दर्दनाक मौत, डंपर से टकराई कार

हरिद्वार। दर्दनाक सडक हादसे में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के हरिद्वार अध्यक्ष संजय सिंह की मौत हो गई। राजा गार्डन जगजीतपुर निवासी संजय आज सुबह परिवार सहित सहारनपुर से एक शादी से लौट रहे थे। भगवानपुर से बहादराबाद रोड पर बेगमपुर के पुल के निकट उनकी कर एक डंपर से टकराकर गई। हादसे में संजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी व बेटी बुरी तरह से घायल हो गई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद से डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *