देहरादून। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बुधवार को मौसम बदल गया। पहाड़ से मैदान तक तमाम जगह बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों समेत 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। जबकि कल यानी 14 मार्च को भी कुछ जिलों में भी मौसम बदला रहेगा। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अब बदलने वाले मौसम का तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। 13-14 मार्च को मौसम में होने वाले बदलाव का मैदानी इलाकों के तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
Author: Taja Report
Post Views: 13

