Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने दस फैसलों पर लगाई मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 10 बड़े फैसलों पर मोहर लगी है।
गृह सचिव शैलेश बगोली ने ब्रीफ करते हुए इसकी जानकारी दी। फैसले इस प्रकार हैं –

-स्वास्थ विभाग में अटल योजना के अंतर्गत डायलिईसिस सेंटर में 100 प्रतिशत के धनराशि की होगी प्रतिपूर्ति

-वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली 200 करोड़ की बढ़ोतरी, कुल मिलाकर 630 करोड़ का होगा प्रोजेक्ट

-लखवाड़ परियोजना को नये सिरे से मिलेगा विकास

-उत्तराखंड सेवा क्षेत्र नीति uidb के अंतर्गत होगी संचालित, निवेश का 25% सब्सिडी के तौर पर दी जाएगी

-काशीपुर के गड़ी नेगी को नगर पंचायत बनाने का हुआ निर्णय
-सरकारी संस्थानों से पीएचडी करने वाले 100 छात्र छात्राओं को मिलेगी 5000 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति

-शिक्षक भर्ती के लिए b ed की डिग्री नहीं होगी ज़रूरी

-कैलाश, ॐ पर्वत जैसे कई आध्यात्मिक क्षेत्रों को 6 माह के लिए हेली दर्शन से जोड़ने के प्रस्ताव को मिली मंज़ूरी

-हरिद्वार और हरावाला क्षेत्र में 300 बेड के बने दो अस्पतालों को पीपीपी मोड में संचालित करने के प्रस्ताव को मिली मंज़ूरी

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *