Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में सीएए को लेकर अलर्ट, एसएसपी के साथ सड़कों पर उतरी पुलिस

मुजफ्फरनगर । केंद्र सरकार द्वारा सीएए को लेकर नोटिफिकेशन एवं लागू करने की प्रक्रिया जारी की गई। जिसके बाद से पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सड़कों पर आ गया।

सीएए को लेकर पश्चिमी यूपी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बिजनौर सहित विभिन्न जिलों में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलट्री फोर्स को तैनात किया गया है। मुजफ्फरनगर शहर में जगह-जगह पुलिसबल तैनात रहा। मीनाक्षी चौक से शहर के खालापार और शामली रोड पर सबसे ज्यादा कड़े इंतजाम रहे। माहौल शांतिपूर्ण है। वाहनों की चेकिंग की गई।

सीएए नियमों के तहत ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन मांगे जाएंगे। इस प्रक्रिया का काम पूरा हो चुका है। नागरिकता संशोधन अधिनियम के नियमों के तहत भारत के तीन मुस्लिम पड़ोसी देश, जिनमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल हैं, से आए गैर मुस्लिम प्रवासी लोगों के लिए भारत की नागरिकता लेने के नियम आसान हो जाएंगे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *