मुजफ्फरनगर । बारात घर गांधी कॉलोनी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बारात घर में दिनांक 14 मार्च से 21 मार्च तक किया जाएगा जिस संबंध में बारात घर कमेटी के सभी सदस्यों ने कथा की तैयारी पर चर्चा की और इसको सफल बनाने का संकल्प लिया, बारात घर कमेटी के सदस्यों ने शहर के सभी नगर वासियों से आग्रह किया कि आप सभी लोग इस कथा में पहुंचकर धर्म लाभ कमाए, मीटिंग में अशोक डोडा प्रमोद अरोड़ा बाल बहादुर अनिल धमीजा राकेश ढींगरा विजय वर्मा राजकुमार रहेजा उपस्थित थे।
Author: Taja Report
Post Views: 15

