मुजफ्फरनगर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जी. डी. गोयनका विद्यालय के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इस दिन को महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक तमाम उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय में सभी महिला अभिभावकों, एवं उनके मित्रों को आमंत्रित किया गया। विद्यालय में अनेक प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम जैसे नृत्य, संगीत प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, रैंप वाक एवं खान पान प्रतियोगिता इत्यादि के साथ कुछ मनोरंजक खेल भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत गतिविधि शिक्षक सचिन चंचल जी के द्वारा आकर्षक कत्थक नृत्य , परवेंद्र सर के द्वारा मधुर गीत एवं रीशू सर और सचिन सर के द्वारा प्रस्तुत कत्थक और वेस्टर्न नृत्य के मेल ने सभी महिला अभिभावकों का मन मोह लिया |
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती तिवारी जी ने सभी महिला अभिभावकों को महिला दिवस की बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और अपने मधुर वचनों से सभी के हृदय को प्रफुल्लित करते हुए कहा –
है सावित्री सी सती, बनती पति की ढाल।
पतिव्रत नारी सामने ,घुटने टेके काल,
नारी मूरत त्याग की ,प्रेम दया की खान।
करना जीवन में सदा नारी का सम्मान।
प्रबंधक महोदया जी ने भी सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए नारी सशक्तिकरण के संबंध में महिलाओं को जागरूक किया और कहा कि महिला दिवस का दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है, सन्दर्भ में कहा भी गया है कि –
नारी है वो शक्ति ,जो हर पल देती है प्यार,
आओ मिलकर करें सम्मान इस नारी शक्ति का जो करती है हर पल बलिदान।
महिला दिवस की शुभकामनाएं

