Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर डबल मर्डरः पुरकाजी में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र की गोली मारकर की हत्या

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव में बाइक सवार दो हमलावरों ने पिता-पुत्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।इस वारदात से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद इलाके में डबल मर्डर की सूचना फैलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। धटना से जिले में सनसनी फैल गई। पुलिस अफसर फोर्स के साथ गांव में पहुंचे।

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो हमलावरों ने पिता-पुत्र को निशाना बनाते हुए उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। अस्पताल में चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *