Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर रेशू प्रांगण में राजा-महाराजाओं की तरह हुई गरीब लड़के रोशन कुमार और लड़की रिया कश्यप की शादी

*लड़के की जाति जुलाहा व लड़की की जाति कश्यप है, मंत्रोच्चार के बीच दोनों परिणय सूत्र में बंधे*

*भारी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने वर-वधु को दिया आशीर्वाद, रेशु परिवार की ओर से बारातियों और श्रद्धालुओं के लिये की गई भोजन और मिष्ठान की व्यवस्था, वर-वधु को सोने-चांदी के गहने और दहेज का आवश्यक सामान भी दिया गया*

मुजफ्फरनगर । रेशु विहार स्थित रेशु प्रांगण में कथा व्यास श्री शान्तनु जी महाराज के श्रीमुख से 7 दिवसीय अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा एवं गत दिवस विशाल भंडारे के आयोजन के बाद आज देव उठनी एकादशी के शुभ अवसर पर विवाह योग्य गरीब कन्या एवं तुलसी जी का विवाह बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने वर-वधु को उनके सुखद वैवाहिक जीवन के लिये अपना आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर वर-वधु के परिजन भी मौजूद रहे, जिनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। रेशु प्रांगण में गरीब कन्या की सुयोग्य वर के साथ राजशाही ठाट-बाट के साथ हुई शादी को देखकर वर और वधु के परिवारजनों के साथ ही अन्य मेहमानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

देव उठनी एकादशी के अवसर पर आज विवाह योग्य कन्या और तुलसी जी के विवाह की सभी तैयारियां रेशु एडवरटाईजिंग परिवार की ओर से पहले ही शुरू कर दी गई थी। इस अवसर पर विवाह योग्य कन्या रिया कश्यप पुत्री श्री सुनील कश्यप, निवासी- 335, नई मंडी पटेलनगर, मुजफ्फरनगर का विवाह रोशन कुमार पुत्र श्री मांगेराम, जाति कबीर (बुनकर) निवासी 392/3, नई मंडी पटेलनगर, मुजफ्फरनगर के साथ उत्साह और उमंग के साथ बैंड-बाजों और संगीत की धुनों के बीच राजशाही ठाट-बाट के साथ सम्पन्न हुआ। विवाह समारोह के लिये साज-सज्जा, बैंड-बाजे, सोने-चांदी के गहनों समेत दहेज के लिये सभी आवश्यक सामान (बिस्तर, बर्तन तथा अन्य घरेलू सामान) की व्यवस्था, सुन्दर मंडप की व्यवस्था, भोजन एवं मिष्ठान की व्यवस्था, मंच एवं लाईट आदि की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तथा वर-वधु एवं तुलसी जी का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराने के लिये पंडित जी आशुतोष मिश्रा जी एवं पंडित अंकुश कौशिक जी के आगमन समेत सभी व्यवस्थाएं रेशु परिवार की साधना गर्ग जी के नेतृत्व में समस्त परिवारजनों द्वारा बहुत ही सुन्दर तरीके से की गई। आज वर-वधु एवं तुलसी जी के विवाह के दौरान रेशु प्रांगण में चारों ओर खुशियां ही खुशियां नजर आ रही थी। आज विवाह समारोह में मुम्बई, अलीगढ, मुरादाबाद, नोएडा, मसूरी, देहरादून, भोपाल, ग्वालियर, बिजनौर, मेरठ, शामली, सहारनपुर, रूद्रपुर, हापुड और मुजफ्फरनगर से लगभग 500 मेहमान एवं श्रद्धालु रेशु प्रांगण पहुंचे, जिनका रेशु परिवार ने स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारीज की बहन बबीता के नेतृत्व में आई बहनों ने विवाह समारोह की व्यवस्थाओं को बखूबी संभाले रखा। सत्यप्रकाश रेशु ने बताया कि आज देव उठनी एकादशी है। चार माह बाद आज से देव (भगवान) सबको जागृत करने और अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिये भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर सहारनपुर से सुशील गुप्ता, अंजु गुप्ता, नोएडा से राजेश अग्रवाल, नोएडा एथार्टी से श्री सतीश गोयल, विश्व प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अनुभव जैन पुत्र श्री मुकेश जैन, ज्ञान कुमार एडवोकेट, स्टील गुरू के अनिल गोयल, रेशु विहार के वरिष्ठ नागरिक श्रीमती तरू, शैल, साधना, डा. वन्दना जैन और नीशा वर्मा आदि ने विवाह समारोह में सहभागिता की तथा सभी आगंतुक एवं रेशु परिवार इस सुन्दर एवं राजशाही ठाट-बाट के बीच हुए विवाह समारोह के साक्षी बने।

इस अवसर पर रेशु एडवरटाईजिंग के स्वामी सत्यप्रकाश रेशु ने कहा कि अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा के साथ ही अन्य धार्मिक आयोजन एवं विवाह योग्य कन्या का विवाह कराकर हम किसी पर कोई अहसान नहीं कर रहे हैं, भगवान जी (प्रभु श्रीराम जी) हमसे नेक कार्य करा रहे हैं और हम करते जा रहे हैं। उन्होंने अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा, विशाल भंडारे और कन्या तथा तुलसी जी के विवाह समारोह समेत 9 दिनों के धार्मिक आयोजनों (उत्सव) में आयु समस्त श्रद्धालुओं एवं मेहमानों तथा बारातियों का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह धार्मिक कार्यक्रम बहुत ही सुन्दर तरीके से आयोजित किया जा सका है। उन्होंने कहा कि ओज की श्रीमद् भागवत कथा से हमें भारत सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का अनुशरण कर अन्य महान हस्तियों के साथ ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, डोगरे जी महाराज, कथाव्यास मोरारी बापू, आचार्य रजनीश जी, पंजाब नैशनल बैंक के संस्थापक लाला लाजपत राय, मुजफ्फरनगर के रामदरबार, जिन्होंने विश्व स्तर पर सेवाएं दी के साथ ही किसान मसीहा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत ने देश की सेवा की और अपनी सेवाओं से देशवासियों को लाभान्वित किया। उन्होंने सभी से श्रीमद् भागवत कथा द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने की अपील की।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *