Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पांच दिवसीय भगवान श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव 17 से 21 नवंबर तक

मुजफ्फरनगर। भरतिया कालोनी स्थित श्रीगणपति खाटू श्याम मंदिर में 5 दिवसीय भगवान श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव 17 से 21 नवंबर तक मनाया जा रहा है।

इस शुभ अवसर पर विगत वर्षों की भाँति, इस वर्ष भी भगवान श्री खाटूश्याम जी जन्मोत्सव रथयात्रा आगामी बुधवार, 18 नवम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से निकाली जाएगी। रथयात्रा गणपति धाम मंदिर से प्रारम्भ होकर परम्परागत मार्ग से नवीन मंडी स्थल (गुड मंडी) होते हुए, बाबूराम गेट, मुनीम कालोनी, जैन कन्या इण्टर कालेज, नई मंडी बड़े डाकखाने के सामने से निकलकर गौशाला रोड़ से नन्दी स्वीटस के बराबर से होते हुए पुरानी गुड मण्डी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार होते हुए मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड़ होते हुए चौड़ी गली से गौशाला रोड़ से होकर भोपा पुल होते हुए मालवीय चौक होते हुए अंसारी रोड़, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड़ से होते हुए शिवचौक, टाउन हाल रोड़ से मालवीय चौक होते हुए सिविल लाइन्स थाने के सामने से, रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए गांधी कालोनी बिजलीघर के सामने वाली रोड़ से होते हुए लक्ष्मीनारायण मन्दिर होकर, द्वारिकापुरी रोड़, भोपा रोड़, भोपा रोड़ पर पुल के बराबर से होते हुए वकील रोड से डाकखाना रोड़ होते हुए वापस मंदिर पर सम्पन्न होगी।

रथयात्रा में 03 बैण्ड, ढोल, 08 झांकियाँ व बाबा श्याम का रथ हाथों से खींचा जायेगा। इस अवसर पर यात्रा मार्ग को झण्डों, तोरणों से सजाया जा रहा है।आयोजन में 17 नवम्बर को मेहंदी उत्सव मंदिर प्रांगण में सायं 7:00 बजे आयोजित किया जायेगा । 18 नवम्बर भगवान श्री खाटूश्याम जी की रथयात्रा प्रातः 10 बजे मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होगी। 19 नवम्बर कलश यात्रा प्रातः 09 बजे मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर नई मण्डी के मुख्य मार्गों से होकर वापस मंदिर प्रांगण पर समापन होगी । 19, 20 व 21 नवम्बर को मंदिर प्रांगण में श्री श्याम कथा (कथा व्यास- श्री गिरिराज शरण जी, जयपुर द्वारा) का आयोजन समय दोपहर 3 से 6 बजे तक किया जायेगा। 20 नवम्बर को निशान यात्रा शिव चौक से प्रातः 9 बजे प्रारम्भ होकर मन्दिर प्रांगण पर सम्पन्न होगी एव एकादशी संकीर्तन सायं 8 बजे (भजन प्रवाहक- श्री विमल दीक्षित (पागल), हरिगढ़ एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा) मंदिर प्रांगण में किया जायेगा । 21 नवम्बर को कथा समापन, बधाई उत्सव एवं भण्डारा सायं 7 बजे से होगा। इस दिन तुलसी विवाह का आयोजन होगा।

इस अवसर पर श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार  के भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जे०पी० गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, अमित गोयल, अंकित अग्रवाल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शशांक राणा, रजत राठी, नवनीत गुप्ता, अग्रिम सिंघल, तुषार गर्ग, राहुल ठाकुर व समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *