Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर पटाखे से झुलसने के कारण बालक के असामयिक निधन पर मंत्री कपिल देव ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आज नई मंडी स्थित माड़ी की धर्मशाला पहुंचकर  मनोज गुप्ता (निदेशक, जी.सी. पब्लिक स्कूल) एवं  कविता गुप्ता  (शिक्षिका, एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल) के पुत्र के पटाखे से झुलसने के कारण हुए असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।*

*इस हृदयविदारक घटना पर शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर मंत्री कपिल देव ने परिजनों से भेंट की तथा अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि एक मासूम बच्चे का इस प्रकार असमय दुनिया से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई किसी भी तरह संभव नहीं है।*

 

*मंत्री कपिल देव ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।*

 

*इस दुःख की घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं और अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं।*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *