मुजफ्फरनगर । जिला टैक्स बार एसोसिएशन का पद ग्रहण समारोह एवं दीपावली मिलन का कार्यक्रम रेलवे रोड पर आयोजित किया गया l जिसमें मुख्य अतिथि रूबी सिंह एडिशनल कमिश्नर ग्रेट 1 एवं गेस्ट ऑफ ऑनर श्री अरुण सिंह ग्रेट 2 अपील व श्री VN Pandey ग्रेट 2 रहे l बैंक्विट हॉल अधिवक्ता एवं जीएसटी के अधिकारियों से खचाखच भरा हुआ था l मनोज शुक्ला डीसी sib , कृष्ण कुमार डीसी ,श्री अभय सिंह डीसी एवं शोभित श्रीवास्तव डीसी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे l
कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन के साथ की गई lअजय अग्रवाल एडवोकेट निर्विरोध जिला टैक्स बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के रूप में चुने गए , रूबी सिंह ने अजय अग्रवाल एडवोकेट को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई l सभी ने उनके कार्यकाल अच्छा रहने की शुभकामनाएं दी l पूरी टीम ने शपथ ग्रहण की l पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष शिव कुमार ने भी अजय अग्रवाल को बधाई दी l
शपथ ग्रहण के पश्चात अजय अग्रवाल एडवोकेट ने अपने संबोधन में सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बार और बेंच के संबंधों को और सुदृढ़ बनाया जाएगा l सभी सदस्यों के हितों का एवं व्यापारी के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाएंगे l
सभी सदस्यों की जानकारी को बढ़ाने के लिए समय-समय पर वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा जिस से समय-समय पर होने वाले बदलावों की जानकारी सभी को सरल रूप से प्राप्त हो सके, एवं जिस भी प्रकार की आवश्यकता जिला टैक्स बार एसोसिएशन को रहेगी उसके संबंध में वह सभी कार्य किए जाएंगे l
कार्यक्रम का सफल संचालन आर के मलिक एडवोकेट एवं अमरकांत एडवोकेट ने किया l कार्यक्रम चेयरमैन एडवोकेट शक्ति सागर रहे l सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए l विशेष रूप से बुलाए हुए गायक सतपाल ने देशभक्ति से ओतप्रोत अपने गानों से समां बांध दिया l


