Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ में तीन शातिर दबोचे

मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड 03 शातिर चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार  किया है। पुलिस मुठभेड मे 02 अभियुक्त हुए घायल हो गए। अभियुक्तगण के कब्जे से 03 तमंचे मय 05 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट, 1500 रुपये व चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। अभियुक्त जनपद हाथरस, हापुड व मुजफ्फरनगर में चोरी के अभियोगों में वांछित थे।

क्षेत्राधिकारी नई मण्डी  राजू कुमार साव तथा थाना प्रभारी नई मण्डी आनंद देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। 27 अक्टूबर  को वादी राम शर्मा पुत्र प्रवीण शर्मा निवासी कस्बा व थाना भोपा मु0नगर द्वारा थाना नई मण्डी पर तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा जटमुझेडा स्थित उनके केफे में चोरी करते हुए 5400 रूपये नकदी व रजनी गन्धा व सिगरेट आदि सामान चोरी करने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 503/2026 धारा 331(4)/305 बी0एन0एस0,पंजीकृत किया गया तथा घटना को सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीमों द्वारा अभियोग के सफल अनावरण हेतु अथक प्रयास किये जा रहे थे। आज दिनांक 10.11.2026 को थाना नई मण्डी पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर द्वारा बताया गया कि जटमुझेडा स्थित कैफे में हुई चोरी से सम्बन्धित अभियुक्त हरिद्वार से मेरठ की तरफ जा रहे है तथा किसी बडी घटना करने की फिराक में है। इस सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा रथेडी कट पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग प्रारंभ की गयी। कुछ समय पश्चात बिना नम्बर की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती दिखायी दी जिसपर तीन व्यक्ति सवार थे, पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल सवार को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार नही रुके तथा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची, थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया, आईशर वर्कशाप के पीछे बदमाशों की मोटरसाइकिल असन्तुलित होकर गिर गयी जिसके बाद बदमाशों द्वारा पुलिस टीम से घिरता देख पुनः पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दो बदमाश 1. हाशिम पुत्र जमील निवासी नगला कुंभा थाना जानी जनपद मेरठ उम्र करीब 26 वर्ष 2. रिजवान उर्फ इमरान पुत्र शौकत उर्फ यासीन निवासी शिवाल खास थाना जानी जनपद मेरठ उम्र करीब 24 वर्ष को घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य बदमाश इरशाद पुत्र दिलशाद निवासी राई नगला थाना कैराना जनपद शामली उम्र करीब 25 वर्ष को कॉम्बिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 03 अवैध तमंचे 315 बोर मय 05 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, घटना मे प्रयुक्त एक मो0सा0 सीबी ट्रेगर रंग सफेद बिना नम्बर, 1500 रुपये नगद व चोरी करने के उपकरण बरामद किये गये। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *