मुज़फ्फरनगर। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद यहां पहुंचनेअनिल कुमार का दिल्ली से मुजफ्फरनगर तक जोरदार स्वागत किया गया। खतौली में खुद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डा संजीव बालियान उनके स्वागत को पहुंचे।
खतौली से लेकर मुजफ्फरनगर तक तमाम स्थानों पर उनके स्वागत में भारी संख्या में लोग जुटे। शिवचौक पर पहुंच कर अनिल ने पूजा की और चौधरी चरण सिंह व डा अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। अनिल के साथ बिजनौर भाजपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी चन्दन चौहान का खतौली चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू के द्वारा अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली गेट से मोहन नगर गाजियाबाद, मेरठ तिराहा, दुहाई मुरादनगर, मोदीनगर, परतापुर, कंकरखेड़ा और दोराला आदि स्थानों से होते हुए मुजफ्फरनगर मेरठ सीमा पर भंगेला चेक पोस्ट पर सैंकड़ों की संख्या में गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ मंत्री अनिल कुमार पहुंचे जँहा हर वर्ग के लोगों ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का बुके देकर माल्यार्पण कर स्वागत किया कैबिनेट मंत्रीअनिल कुमार का काफिला मुजफ्फरनगर की ओर बढ़ता गया। ऐसे ही उनका स्वागत करने वालों की भीड़ भी बढ़ती चली गई। रालोद विधायक राजपाल बालियान भी उनके स्वागत को पहुंचे। खतौली में कई स्थानों पर मंत्री अनिल कुमार का स्वागत किया गया जिसके बाद भैंसी व मंसूरपुर बेगराजपुर के बाद मुजफ्फरनगर शहर में मीनाक्षी चौक और शिव चौक पर मंत्री का जबरदस्त स्वागत हुआ।
क्षेत्र में प्रथम आगमन पर राज्य सरकार में नवनियुक्त मंत्री श्री अनिल कुमार का भगवा पटका व फूल मालाएं पहना कर स्वागत करते भाजपा सभासद अमित पटपटिया पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता एवं पूर्व सभासद एवम भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोड़ा सुमित कुमार मौजूद थे। 

