मुजफ्फरनगर। नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रमुख समाजसेवी भीमसेन कंसल, प्रमुख उद्योगपति राकेश बिंदल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप आदि गणमान्य लोगों ने किया। सभी अतिथियों ने मिलकर भगवान गोवर्धन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महाआरती कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर आने को सुंदर-सुंदर झांकियां लगाई गई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया | कार्यक्रम संयोजक संजय मित्तल ने बताया कि इस वर्ष नई मंडी गौशाला के 100 वर्ष पूर्ण होने पर गोवर्धन पर्व, गौ माता पूजन एवं लगने वाला भव्य मेला 2 दिन तक चलेगा जिसमें श्रद्धालु भगवान गोवर्धन के 2 दिन तक दर्शन कर सकेंगे |
दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
नई मंडी स्थित गौशाला में आज गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री कपिल देव, गौरव स्वरूप, नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप व चावल व्यापारी अंकित गर्ग भी उपस्थित रहे।


