मुजफ्फरनगर। शामली रोड पर तितावी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, गाड़ी में आग लगने से 6 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे के बाद गाड़ी में आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी में सवार 6 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी ग्रामीण अक्षय संजय एवं सीओ फुगाना नरेंद्र यादव तितावी थाना प्रभारी जयबीर चौधरी एवं बघरा चौकी प्रभारी अमित चौधरी जगाहेडी चौकी प्रभारी शुभम त्यागी सहित पुलिस फोर्स के साथ मौके पर तैनात हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Author: Taja Report
Views: 159


