Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर भारत विकास परिषद मेन का दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर । भारत विकास परिषद मेन का दीपावली मिलन कार्यक्रम ज्योतिर्मय उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेशस्तुति और लक्ष्मी स्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन बिंदु जी और डॉक्टर अंजलि गर्ग ने किया। तम्बोला खेल मनीष गर्ग और विनीत गुप्ता ने कराया। सभी के लिए संस्था की तरफ से दीपावली उपहार की व्यवस्था की कमान वंदना शर्मा और सुनीता शर्मा तथा नवनीत गुप्ता ने संभाली। इस अवसर पर संस्था संरक्षक अशोक सिंघल व हर्ष जैन ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। संस्था अध्यक्ष कान्ति राठी एडवोकेट ने पंच पर्वों की शुभ कामनाएं देते हुए बताया कि यह सनातन का सिद्धांत ही है कि समाज का अमीर वर्ग इस दिन कीमती धातुओं की पूजा करता है तो वही शगुन एक गरीब परिवार झाड़ू पूजन करता है। धन्वंतरि जयंती के रूप में आयुर्वेद ,जिससे पूरे विश्व को एक ऐसी चिकित्सा पद्धति देने का संकल्प भी समाज करता है,जिससे रोग का समूल नाश हो।

दीपावली का अर्थ समझाते हुए कांति राठी ने बताया कि दीप+अवली का मतलब दीपों को पंक्तिबद्ध रखना यानी जीवन में अनुशासन,और दीप ज्योति का अर्थ स्वयं के साथ साथ औरों के जीवन को भी प्रकाशित करना,सिर्फ दीपक को भी हम समझे तो,प्रकाश का घर यही दीपावली का संदेश है,प्रकाशित होना और अन्य को प्रकाशित करना।और प्रकाश भी कब जब अमावस्या हो , यानि घनघोर अंधकार में प्रकाश की व्यवस्था करना। अन्नकूट का संदेश कोई भूखा न रहे,और भाईदूज का अर्थ अपनी बहनों की रक्षा मात्र नहीं बल्कि पूरी मातृशक्ति को शशक्त करना है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ और फिर डिनर के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *