Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर गुडविल सोसायटी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न

मुजफ्फरनगर। गत रात्रि रेलवे रोड स्थित  रेस्टोरेंट परिसर में गुडविल सोसायटी मुजफ्फरनगर के सौजन्य से दीपोत्सव (दीपावली मिलन) कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष गुडविल सोसायटी मुजफ्फरनगर ने की, तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे! संचालन गीतकार मुकुल दुआ ने किया! इस दीपोत्सव कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर वीरपाल निर्वाल गुडविल सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सचिव होतीलाल शर्मा, संयोजक आलोक स्वरूप विशिष्ट अतिथि शिव शंकर शर्मा प्रधानाचार्य लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती इंटर कॉलेज, संस्था के कोषाध्यक्ष इंजी. राजेंद्र साहनी एवं अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष विनोद संगल जिला कोषाध्यक्ष टोनी बिंदल, संयोजक मनोज जैन, बीएम गुप्ता ने संयुक्त रूप से सभी आगंतुकजन ने दीपक जलाकर एक प्रकाश उत्सव के रूप में किया! सर्वप्रथम सुरेंद्र अग्रवाल ने गुडविल सोसायटी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारीयों सदस्यों तथा गणमान्य जनों के प्रति आभार व्यक्त किया और सबको दीपावली की शुभकामनाएं दी सचिव होती लाल शर्मा ने सोसाइटी द्वारा किए गए जनहित कार्यों को जनमानस के समक्ष रखा, उसके उपरांत संगीत में बांसुरी वादक मुकेश लाल एडवोकेट, निशांक जैन, निश्चिद जैन, मनीष भाटिया, परम कीर्ति शरण अग्रवाल, मुनेश सिंगल अशोक शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, नृत्य में श्री कृष्ण अग्रवाल ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी का मनमोह लिया! अपने वक्तव में मुख्य अतिथि डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने सबको जीवन जीने की पद्धति बदलने तथा सात्विक आहार ग्रहण करने की अपील की, इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम इंजीनियर लोकेश चंद्रा, विशाल गर्ग अनिल गोपाल गर्ग रामवीर सिंह पीके गुप्ता वेद प्रकाश मंगल पंकज कुमार गंगा प्रताप अग्रवाल राजीव गोपाल अग्रवाल शिवशंकर शर्मा राहुल शर्मा सत्यपाल मित्तल मनोज कुमार मित्तल बृजमोहन बोहरणलाल प्रवीण कुछल, प्रवीण अग्रवाल एल.के मित्तल भंवर सिंह डॉक्टर डीके राठी अरुण गोयल एस.के सिंघल जितेंद्र चंदेल अनूप कुछल सत्य प्रकाश रेशु विशाल गर्ग शरद गोयल शिवकुमार संगल आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे!

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *