Skip to main content

TR NEWS UP-UK

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में मुजफ्फरनगर से जाएंगे तीन हजार कार्यकर्ता

 

सदर, बुढ़ाना, खतौली, चरथावल और पुरकाजी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा नेताओं ने संभाली जिम्मेदारी, मंडल स्तर पर बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं से संपर्क तेज

मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद में आगामी 5 नवंबर को आयोजित होने वाली भारतीय जनता पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर में पार्टी संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद से करीब तीन हजार कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंडल स्तर पर बैठकों और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से कार्यकर्ताओं को गाजियाबाद पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि भाजपा की ओर से आयोजित इस पदयात्रा का उद्देश्य विपक्ष की राजनीति, कथित अराजकता तथा संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों एवं कथित भ्रामक नैरेटिव का जवाब देना बताया गया है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे। गाजियाबाद में आयोजित पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने का कार्यक्रम है।

सदर विधानसभा क्षेत्र में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में तैयारी

सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में पदयात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता देशबंधु तोमर को यात्रा संयोजक बनाया गया है। पदयात्रा के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग तथा जिला सहसंयोजक जिला मंत्री दिनेश पुंडीर और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा जिला महामंत्री संजय गर्ग, भाजपा नेता कुश पुरी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, दीपक मित्तल, अमित शास्त्री, नंदकिशोर पाल, राधे वर्मा, अमन तोमर और हरीश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं।

खतौली में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में तैयारियां तेज

खतौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी की अध्यक्षता में यनेश तंवर, विकास चौधरी , अरुण गुर्जर, योगेन्द्र चौधरी, रोहित खत्री, अनुज सहरावत, विनीत चौहान, रविकांत प्रधान, के नेतृत्व में पदयात्रा की तैयारियां की जा रही हैं।

 

बुढ़ाना में पूर्व विधायक उमेश मलिक ने संभाली जिम्मेदारी

बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक उमेश मलिक के नेतृत्व में तैयारियों को गति दी जा रही है। सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ, जिला मंत्री प्रमेश सैनी, विनोद सैनी तथा मंडल अध्यक्ष मनोज कुरथल, मुनीश त्यागी, सहदेव चौधरी, तेलूराम कश्यप और पवन वर्मा सहित सभी सेक्टर संयोजकों और प्रतिनिधियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारी दी गई है।

चरथावल में सपना कश्यप और प्रमोद सैनी के नेतृत्व में तैयारी

चरथावल विधानसभा क्षेत्र में महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप और विधानसभा प्रभारी प्रमोद सैनी के नेतृत्व में पदयात्रा की तैयारियां चल रही हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग के साथ मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, वीरेंद्र सैनी, प्रशांत देशवाल और भोपाल सहित सभी महामंत्री एवं प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं।

पुरकाजी में पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल के नेतृत्व में जुटे भाजपा नेता

पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल के साथ श्रीमोहन तायल, धर्मेंद्र तोमर, अमित पवार, संदीप शर्मा, अजय पवार, हरेंद्र शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, नरेश कोरी और अंकुर शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता पदयात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास में जुटे हैं।

संगठन की ओर से मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उन्हें गाजियाबाद पहुंचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

भाजपा संगठन का प्रयास है कि जनपद से निर्धारित तीन हजार कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित कर पदयात्रा को सफल बनाया जाए। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी लगातार बैठकों और जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *