Skip to main content

TR NEWS UP-UK

रालोद महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, बरखा शर्मा बनी महानगर अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। सर्कुलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रेणु तोमर के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसके साथ ही महानगर और विधानसभा स्तर पर भी विभिन्न पदों पर महिलाओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यकारिणी के गठन का उद्देश्य जनपद में महिला संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाना तथा महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी बढ़ाना है।

 

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी एवं प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नारी शक्ति संगठन (महिला प्रकोष्ठ) कपिलावती इंद्राणी, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ परिणीता सिंह तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हस्तिनापुर इंद्राणी त्यागी की सहमति से जिला कार्यकारिणी घोषित की गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *