संवेदनशील क्षेत्रों पर रखी जाए पैनी नजर बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात होगा अतिरिक्त पुलिस बल बिजली, पानी, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के दिए गए सख्त निर्देश
बैठक से पूर्व पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में माननीय मंत्री को दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’।
______________________________
मुजफ्फरनगर। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश सरकार के
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर की अध्यक्षता में आगामी दीपावली सहित अन्य पर्वों के संबंध में अधिकारियोंके साथ बैठक कि।
बैठक आगामी दीपावली के साथ अन्य पावन पर्वों को जनपद में पूर्ण शांति, सुरक्षा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित की गई।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचने पर प्रभारी मंत्री का पुलिस की टुकड़ी द्वारा भव्य ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर स्वागत किया गया। बैठक सुरक्षा एवं पुलिस बल की तैनाती: माननीय मंत्री जी ने निर्देश दिए कि त्यौहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। शहर के मुख्य बाजारों, व्यस्त चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी जाए ताकि शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहे। आगामी पर्वो के दृष्टिगत सफाई व्यवस्था, निर्बाध बिजली आपूर्ति और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।
मंत्री ने जनपदवासियों से अपील की कि आगामी दीपावली का त्यौहार आपसी भाईचारे, प्रेम और उल्लास के साथ मनाएं।
इस अवसर पर उमेश मिश्रा जिलाधिकारी, सूरज कुमार राय,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार, विकास प्राधिकरण सचिव कुंवर बहादुर सिंह, डॉ. वीरपाल निर्वाल (प्रशासक / अध्यक्ष, जिला पंचायत श्री सुधीर सैनी जिला अध्यक्ष भाजपा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया,जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


