Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में महिलाओं ने किया जमकर रक्तदान

मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समर्पित युवा समिति की महिला इकाई समर्पित महिला शक्ति के द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में लगभग 75 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें प्रथम बार रक्तदान करने वाले एवं महिलाओं की संख्या अधिक रही। 

जैसा की विदित ही है कि समर्पित युवा समिति इस समय जिले में रक्तदान की अग्रणी संस्था है एवम समय-समय पर रक्तदान शिविर के माध्यम से नए-नए रक्त वीर एवं रक्त वीरांगनाए समाज से जोड़ती रहती है इसी परिपेक्ष में यह रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया रक्तदान शिविर में नगर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने आकर रक्त दाताओं का उत्साह वर्धन किया जिनमें प्रमुख रूप से नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सभासद मौका गुप्ता बबीता सिंह सभासद रितु त्यागी आदि रहे।  साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रही महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। शिविर में लगभग 120 लोगों ने पंजीकरण कराया था लेकिन स्वास्थ्य कारणों से लगभग 35 लोग रक्तदान नहीं कर पाए। समर्पित युवा समिति सभी रक्त वीरों को इस नेक कार्य के लिए साधुवाद देती है एवं आशा करती है कि भविष्य में भी सभी लोग मिलकर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते रहेंगे शिविर को सफल बनाने में समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति के सभी सदस्यों का योगदान रहा

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *