मुज़फ़्फ़रनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्री भगवान आश्रम जी महाराज बचन सिंह कालोनी स्थित घर पर अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। नई मंडी थाना क्षेत्र की बचन सिंह कॉलोनी स्थित बीजेपी नेता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने बीती रात करीब 1:30 बजे नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के संबंध में श्री भगवान शर्मा के बेटे ऋषभ देव शर्मा की ओर से थाना नई मंडी पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
शिकायत के मुताबिक, वारदात 29 और 30 अक्टूबर की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे हुई। आरोप है कि चोर घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कमरों में रखे सामान को खंगाल दिया। चोर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, एक गैस सिलेंडर ले गए हैं ।
Author: Taja Report
Views: 68


