Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मामूली विवाद के कारण नौ वर्षीय मासूम की हत्या

मुज़फ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के सठेड़ी गांव के 9 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई । रतनपुरी पुलिस ने कुछ ही घंटे में हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारे को हिरासत में लिया है। हत्यारा भी नाबालिग बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि कल रात से लापता था मृतक बच्चा, पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर रखी थी। जैसे ही पुलिस को बच्चे के लापता होने की सूचना मिली तुरंत रतनपुरी थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घंटो की भागदौड़ के बाद एक युवक को चिन्हित किया और जब उस से सख़्ती से पूछताछ की गई तब उसी की निशानदेही पर गन्ने के खेत से शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले मृतक बच्चे के चाचा और उक्त नाबालिक हत्यारे के बीच विवाद हुआ था, जिसकी खुंदक में नाबालिग हत्यारे ने इस घटना को अंजाम दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *