Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मेहंदी जेहाद रोकने को संयुक्त हिंदू मोर्चा व राष्ट्र सेविका समिति को मेहंदी शिविर लगाएंगे 

मुजफ्फरनगर। करवा चौथ पर हिंदू महिलाओं को मेहंदी जेहाद से बचाने के लिए राष्ट्र सेविका समिति व संयुक्त हिंदू मोर्चा द्वारा नगर के कई स्थानों पर मेहंदी शिविर लगाए जाएंगे आज संयुक्त हिंदू मोर्चा व राष्ट्र सेविका समिति के प्रतिनिधियों की बैठक रामलीला भवन पटेल नगर में सम्पन्न हुई बैठक में संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि हिंदू महिलाओं को लव जिहाद से बचाने के लिए वरिष्ठ हिन्दू नेता ललित माहेश्वरी के नेतृत्व में पिछले 5 वर्षों से नगर के चौदह स्थानों पर मेहंदी शिविर लगाए जा रहे है इसी कड़ी में इस वर्ष राष्ट्र सेविका समिति व संयुक्त हिंदू मोर्चा द्वारा नगर के नई मंडी शिव चौक, पटेलनगर ,गांधी नगर गांधी कालोनी, नुमाइश कैंप, रामलीला टीला, जैन औषधालय, में महिलाओं के लिए मेंहदी शिविर लगाए जाएंगे और बाजारों में इस बात की भी निगरानी रखी जाएगी कि मुस्लिम युवक कही भी हिंदू महिलाओं को मेहंदी न लगा सके इसके लिए टीम मेहंदी लगाने वालों के आधार चेक किए जाएंगे! बैठक में मुख्य रूप से मंजू माहेश्वरी RSS, मनोज सैनी, नितिन तायल, अखिलेश ,गीता गुज्जर, वीरेंद्र त्यागी, कल्पना ठाकुर, नीति अग्रवाल,अंशु गर्ग, संजय पाल,मीनाक्षी, प्रीति गुप्ता,मनोज अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल हरीश पालीवाल आदि सभी मेहंदी केंद्रों के प्रमुख उपस्थित रहे!

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *