Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्री राम कॉलेज में तरंग: रिदम ऑफ़ न्यू बेगिनिंग्स ‘ शीर्षक पर हुई फ्रेशर पार्टी, चेयरमैन ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित 

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस संकाय द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक ‘तरंग: रिदम ऑफ़ न्यू बेगिनिंग्स ‘ रहा। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एकल नृत्य, समूह नृत्य, हास्य व्यंग्य, युगल नृत्य तथा शायरी का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया।

चेयरमैन ने किया शुभारंभ इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ.प्रेरणा मित्तल एवं डीन एकेडमिक्स डा. विनीत कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बेसिक साइंस संकाय की डीन डॉ पूजा तोमर द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट करके उनका स्वागत किया गया। गणेश वंदना से शुरूआत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत विशाखा, प्राची और आयुषी द्वारा गणेश वंदना से की गई। इसके बाद बेसिक साइंस के विद्यार्थियों द्वारा बॉलीवुड, पंजाबी एवं हरियाणवी गीतों पर एकल, युगल तथा समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ द्वारा सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद स्वरूप उपहार देते हुए कहा कि बेसिक साइंस विभाग में शिक्षा एवं व्यवसाय के अलावा भी विद्यार्थियों में बहुत से गुणों का भंडार है। इसके अतिरिक्त विभाग की दसवीं वर्षगांठ पर विभाग के सभी सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में बेसिक साइंस संकाय की सहायक प्रोफेसर महक नाज़ रहे। इस अवसर पर विजेताओं को श्रेणी में बेसिक साइंस की ओर से एकल नृत्य में दीक्षा ओम , युगल नृत्य में लक्ष्मी और कशिश तथा समूह नृत्य में अदनान, प्रियांशु, शीतांशु, वंश, जुनैद , सुहैल मुक्कर्रम अली का समूह नृत्य विजयी रहा। कार्यक्रम के अन्त में बेसिक साइंस विभाग स्नातक स्तर पर मिस फ्रेशर तथा मिस्टर फ्रेशर का खिताब प्रियांशु तथा साक्षी तिवारी को मिला। इसके विपरीत स्नातकोत्तर स्तर पर मिस फ्रेशर का खिताब प्राची ने हासिल किया। कार्यक्रम का सफल संचालन बेसिक साइंस विभाग की सहायक प्रोफेसर मीनल मान के नेतृत्व में अंजला राठी, शिविका गर्ग, रिहान, इस्मा अंसारी द्वारा किया गया। अंत में बेसिक साइंस विभाग की डीन डॉ. पूजा तोमर ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में डॉ. मनोज मित्तल, डा. ऋषभ भारद्वाज, डॉ. राहुल आर्य, डॉ गरिमा, विवेक, सचिन कुमार, रमा मेडीयान, सचिन शर्मा, राहुल कुमार, आशीष तिवारी, हर्ष, आदि का सहयोग रहा।

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *