Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर वांछित को पकड़ने गई पुलिस से धक्का-मुक्की, हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने का आरोप

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस के साथ छीना-झपटी और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिलाओं ने पुलिस की कार्रवाई के दौरान पकड़े गए वांछित को छुड़ा लिया और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की।

मामले में सिखेड़ा पुलिस ने साहिल उर्फ भूरिया, उसकी मां, बहनों, पत्नी और भाई के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि साहिल उर्फ भूरिया आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं और वह सिखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी बताया गया है।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *