मुजफ्फरनगर । आई एम ए की वर्ष 2026-27 की पहली बैठक lका आयोजन दिनांक 23/10/2026 को जसवंत राय मेमोरियल आई एम ए भवन मे हुआ। इसमें अध्यक्ष डॉ पंकज सिंह वरिष्ठ फिजिशियन, सचिव डॉ रवि त्यागी वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ व कोषाध्यक्ष डॉ० मनीष अग्रवाल (वरिष्ठ सर्जन) रहे। शहर के जाने–माने सभी चिकित्सक बड़ी संख्या में इसमें मौजूद रहे।
मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज से डॉ० आशीष गौतम ने रोबोटिक सर्जरी पर सभी का ज्ञानवर्धन किया व डॉ० अश्वमेध, न्यूरोसर्जन मु० नगर ने भी अपनी सर्जरी व सर्जरी के खास अनुभव सभी से साझा किए।
शहर में आये नए डॉक्टरों – डॉ रोहन गोयल (प्लास्टिक व कॉस्मेटिक सर्जन), डॉ अक्षी सिंघल (नाक,कान व गला विशेषज्ञ) को सभी से परिचित कराया गया.
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों का आपस में संवाद व रात्रिभोज का आयोजन हुआ। मीडिया प्रभारी डॉ० दीपक गोयल ( ENT) व डॉ० प्रीती गर्ग ( Sonologist) भी साथ में शामिल रहे।


