उन्नाव। एक और पति हवस की भेंट चढ गया। लोहे के संदूक के अंदर एक युवक की डेडबॉडी मिली। पुलिस जांच में पता चला कि पत्नी नेहा रावत ने सिलबट्टा मारकर पति सोनू की हत्या कर दी। पड़ोसी जितेंद्र सिंह के साथ अवैध संबंधों के चलते उसके सहयोग से संदूक में बॉडी पैक की और उसे हाईवे किनारे फिंकवा दिया। पत्नी नेहा, पड़ोसी जितेंद्र व सहयोगी तौहीद गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
23 साल पहले नेहा रावत की पहली शादी हुई। उससे 4 बेटियां हैं। 8 साल पहले सोनू से दूसरी शादी की। नेहा रावत का कहना है कि सोनू अक्सर शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करता था, इसलिए हत्या की।
Author: Taja Report
Views: 33

