मुजफ्फरनगर: श्रीराम कॉलेज के गृह विज्ञान एवं पर्यटन विभाग द्वारा विद्यार्थियों में आपसी सौहार्द, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘ वाइब टूगेदर ‘थीम पर एक विशेष गेट-टुगेदर पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, एकल नृत्य, समूह नृत्य, हास्य व्यंग कार्यक्रम, युगल नृत्य, गायन का शानदार प्रदर्शन किया गया। सभी विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम में बडे़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
चेयरमैन ने किया शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमैन डॉ.एससी कुलश्रेष्ठ, डॉ.एसएन चौहान, परीक्षा नियंत्रक, श्रीराम कॉलेज, डॉ.सौरभ मित्तल, उप-प्राचार्य श्रीराम कॉलेज, डॉ.विनीत कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स, डॉ.पूजा तोमर, डीन बेसिक साइंस, डॉ.श्वेता राठी, होम साइंस विभाग की डीन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अपनी कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक आनंददायक एवं सकारात्मक मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच आपसी मेल-जोल, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा मिलेगा। ‘ वाइब टूगेदर’ की थीम विद्यार्थियों के बीच एकता, मित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देगी।
इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की डीन डॉ.श्वेता राठी द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट करके उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत द्वारा गणेश वंदना से की गई। उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.एसएन चौहान द्वारा सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गृह विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों में बहुत से गुणों का भंडार है। इस कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का अदभुत एवं शानदार प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सोफिया अंसारी के साथ अलीशा, कासिफा, हुमैरा और स्नेहा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में .मिस फे्रेशर तथा मिस्टर फे्रेशर का खिताब भव्या तथा साहील को दिया गया।इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की डीन डा श्वेता राठी, रूबी पोशवाल, ईशा अरोरा, सोफिया अंसारी, आयशा, दीपश्री तथा विनीता आदि का पूर्ण योगदान रहा।


