मुजफ्फरनगर । एसडी मार्केट में वैश्य सभा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष प्रमोद मित्तल ने उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री महेश बंसल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर महेश बंसल ने अपने पूर्वज महाराजा अग्रसेन महाराज जी की आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर महेश बंसल ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने तथा समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत बनाने के महत्व पर बल दिया।
कार्यक्रम में वैश्य सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील तायल, महामंत्री विश्वदीप बिट्टू, कोषाध्यक्ष संजीव गोयल, योगेश भगत, तरुण मित्तल, शिवकुमार सिंघल, मित्तरसैन बिजली वाले, अशोक गर्ग, श्यामजी एवं सुरेश गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Author: Taja Report
Views: 20


