Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भारत में एडवांस ड्राइ तकनीक के विस्तार की दिशा में उज्जाला बायो एनर्जी की महत्वपूर्ण पहल

मुजफ्फरनगर । भारत में (बायो-सीएनजी) के क्षेत्र में एडवांस ड्राई तकनीक के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उत्तर प्रदेश में आर्किप्लग उज्जाला बायो एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ हुआ। यह कंपनी फिनलैंड की आर्किप्लग और भारत की उज्जाला बायो एनर्जी सॉल्यूशंस के सहयोग से स्थापित की गई है। इसका उ‌द्देश्य एडवांस ड्राई तकनीक के माध्यम से भारत में बायो-सीएनजी परियोजनाओं का विस्तार करना तथा स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करना है।

किरीट प्रजापति ने कहा कि उन्नत जैव-ऊर्जा तकनीक भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

डॉ. आलोक अग्रवाल ने कहा कि भारत में बायो-सीएनजी (सीबीजी) क्षेत्र के विकास के लिए एडवांस्ड मल्टी फीड तकनीक इंडस्ट्री की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से उन्होंने आर्किप्लग के साथ मिलकर एडवांस ड्राई तकनीक पर आधारित परियोजनाओं को आगे बढ़ाने और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नीरज कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी एडवांस ड्राई तकनीक पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। इस तकनीक के माध्यम से पानी की खपत कम होती है तथा मल्टी फीड तकनीक से जैविक सामग्रियों का उपयोग संभव हो पाता है। इससे स्थानीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर परियोजनाओं का विकास किया जा सकता है। मिका ने जानकारी दी कि आर्किप्लग और उज्जाला बायो एनर्जी सॉल्यूशंस कई वर्षों से इस तकनीक पर कार्य कर रहे हैं। अब आर्किप्लग उज्जाला बायो एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से भारत में इस तकनीक का विस्तार करने और अधिक से अधिक परियोजनाओं को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पहल भारत के स्वच्छ ऊर्जा भविष्य की दिशा में एक नया कदम है।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने अपने तकनीकी दृष्टिकोण, भविष्य की योजनाओं तथा भारत में उन्नत एडवांस ड्राई तकनीक के विस्तार की संभावनाओं को साझा किया। इस अवसर पर कंपनी के निदेशकों ने बायो-सीएनजी (सीबीजी) उत्पादन को बढ़ावा देने, एडवांस् तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा देश को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस पहल को भारत में स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एडवांस ड्राई तकनीक के उपयोग से विभिन्न प्रकार के जैविक कच्चे माल का प्रभावी उपयोग करते हुए स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन की नई संभावनाएँ विकसित होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में उज्जाला की मीडिया प्रमुख लवी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य उ‌द्योगपति एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *