मुजफ्फरनगर । डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने बूथ चेकिंग के दौरान चेतावनी दी कि फर्जी वोट डालने वालों पर वह माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोग सीधे जेल जाएंगे। आज अर्ध सैनिक बलों ने भी शहर में फ्लैग मार्च किया। 
लोकसभा चुनाव की तैयारीयों की समीक्षा करते हुए डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने एसएसपी अभिषेक कुमार के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनी लेकर संवेदनशील एरिया में पैदल मार्च किया और मतदान केदो का भी निरीक्षण किया वहीं डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने उन संवेदनशील मतदान केदो का निरीक्षण किया जहां पिछले चुनाव में गड़बड़ी हुई थी और माहौल खराब किया गया था और झगड़ा हुआ था उन मतदान केंद्रों पर मारपीट हुई थी उन मतदान केंद्रों का डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने एसएसपी अभिषेक कुमार के साथ पैरामिलिट्री फोर्स लेकर निरीक्षण किया और साफ शब्दों में कड़ी चेतावनी दी कि कोई भी अगर लोकसभा 2024 के चुनाव में मतदान केदो पर माहौल खराब करने का प्रयास करेगा फर्जी वोट डालेगा लड़ाई झगड़ा करेगा मारपीट करेगा या मतदाताओं को धमकाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और उसे किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा चाहे वह कोई भी हो सीधे जेल जाएगा।
हमारा पहला प्रयास यह है कि मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाया जाए और मतदाताओ को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसलिए मुजफ्फरनगर में पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ-साथ सीआरपीएफ पीएससी के साथ-साथ भारी पुलिस फोर्स इस वक्त मौजूद है जो सुरक्षा व्यवस्था का माहौल बनाएगी और मतदाताओं में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास दिलाएगी वही डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि 9 मार्च और 10 मार्च को हर मतदान केंद्र पर बूथ स्थल पर मतदाताओं को उनके वोट चेक करने का इंतजाम किया गया है और बीएलओ सभी मतदाताओं से उनके वोट चेक करायेगी अगर किसी की वोट छूट गई है या नहीं बनी तो वह फॉर्म 6 भर कर तुरंत अपनी वोट बनवा सकता है किसी भी मतदाता की वोट नहीं काटी जाएगी अगर वह गलती से कट गई तो आज वह अपनी वोट बनवा सकता है। पैदल गस्त के दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह व एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत सहित शहर कोतवाली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनी मौजूद रही डीएम ने पूरे खालापार में आज पैदल गस्त की।


