मुजफ्फरनगर । भाजपा के सह मीडिया प्रमुख पवन अरोरा ने बताया कि सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम के तहत आज पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य जगदीश पांचाल के कार्यालय पर क्षेत्र के आम और खास सदस्यों की एक बैठक जगदीश पांचाल द्वारा आहूत की गई।
बैठक में पूर्व विधायक अशोक कंसल ने बताया कि देश को परम वैभव पर ले जाने के लिए और विश्व गुरु बनाने के लिए हमे भागीरथ प्रयास करने होंगे। किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पीढियां खप जाती हैं ,लेकिन आज हमे ऐसा नृतत्व मिला है कि आपके सुझाव को वह संकल्प में बदलने की ताकत रखता है।जगदीश पांचाल ने कहा कि हमे सब को एक जुट होकर यह दिखाना है कि अन्य पार्टी के नेता के लिए हमारे क्षेत्र में कोई स्कोप नही है।उन्होंने कहा कि हम धन्य हैं कि 500 वर्ष के संघर्ष के बाद राम जन्मभूमि पर मंदिर हमारे समय में हुआ है। अभियान के सहसंयोजक एडवोकेट कांति राठी ने कहा कि आपको मोदी जी तक अपने सुझाव 9090902024 को मिस्ड कॉल करके या नमो एप डाउनलोड करके,या फिर अपने लिखितसुझाव पेटिका में लिख कर डालने हैं।राठी ने कहा कि हो सकता है कि आपका कोई सुझाव ऐसा आ जाए जो करोड़ों लोगों कि किस्मत बदल दे,अतः भारत को विकसित भारत बनाने के लिए खूब सोच समझ कर सुझाव देना है।
अनेक उपस्थित लोगो ने अनेक रचनात्मक सुझाव दिए,जिन्हे पार्टी नेतृत्व तक पहुंचा दिया जाएगा ऐसा आश्वासन पूर्व विधायक कंसल जी ने दिया। बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन लाल कोरी,सभासद रजत धीमान,महिला नेत्री अंजू शर्मा ने भी संबोधित किया। नरेश पांचाल, शेरपाल, मदनपाल,रोशन लाल,मोहित धीमान,सुंदर सिंह,नरेंद्र पांचाल,विक्रांत पांचाल ,चेतन देव,डॉक्टर संजय, आदि ने भाग लिया।संचालन युवा नेता लोकेश पांचाल ने किया।


