Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्री रामलीला कमेटी नई मंडी के शताब्दी वर्ष में रामलीला मनोहारी मंचन

मुजफ्फरनगर । श्री रामलीला कमेटी नई मंडी मुजफ्फरनगर के शताब्दी वर्ष में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान बीती रात वृंदावन के कलाकारो ने led स्क्रीन के थ्रीडी इफेक्ट का उपयोग करते हुए सुग्रीव मित्रता, बाली वध, हनुमानजी को भूली हुई शक्तियों का स्मरण कराना, माता सीता को दशानन की धमकी ,अशोक वाटिका को उजाड़ना तथा लंका दहन लीला का मनोहारी मंचन किया गया। जामवंत जी द्वारा हनुमान जी को उनकी भूली हुई शक्तियों की याद दिलाना, हनुमान जी का अशोक वाटिका उजाड़ना और अंत में सोने की लंका को फूंकने के दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। थ्री-डी इफेक्ट्स के कारण लंका दहन का दृश्य बिल्कुल असली लग रहा था। रामलीला मैदान में मौजूद सैकड़ों बच्चे और श्रद्धालु बीच-बीच में ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी नारे लगाते रहे, जिससे पूरा माहौल राममय हो गया। आज की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि – राजेश गोयल किरण सिटी, अनुराग सिंघल दून वैली पब्लिक स्कूल, पराग गोयल श्री रामकुमार ज्वेलर्स ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सुग्रीव मित्रता और बाली वध में दिखाया गया कि कैसे प्रभु राम ने सुग्रीव से मित्रता की और धर्म की स्थापना के लिए बाली का वध किया। रावण (दशानन) द्वारा अशोक वाटिका में माता सीता को डराने-धमकाने और अपना भय दिखाने का दृश्य कलाकारों ने बखूबी निभाया माता सीता का यह प्रसंग विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी अपने धर्म पर अडिग रहने, पतिव्रता मर्यादा बनाए रखने और अदम्य साहस की सीख देता है। जामवंत जी द्वारा हनुमान जी को उनकी भूली हुई शक्तियों की याद दिलाना, हनुमान जी का अशोक वाटिका उजाड़ना और अंत में सोने की लंका को फूंकने के दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। थ्री-डी इफेक्ट्स के कारण लंका दहन का दृश्य बिल्कुल असली लग रहा था।

“कहु रीछपति सुनु हनुमाना। का चुप साधि रहेहु बलवाना॥

पवन तनय बल पवन समाना। बुधि बिबेक बिग्यान निधाना॥” के ज़रिए प्रेरणा दी गई कि हनुमान जी का प्रसंग सिखाता है कि हर व्यक्ति के भीतर असीमित क्षमताएं छुपी होती हैं, बस सही समय पर सही मार्गदर्शन (जामवंत की भूमिका) की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया, राजीव अग्रवाल, बृज गोपाल छरिया, अभिषेक कुच्छल, राजेश गोयल, विदित गुप्ता, उपेंद्र मित्तल, संजय जिंदल काका, राजेंद्र सिंघल, विवेक गर्ग, शरद गोयल, विवेक बंसल सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थिति रही।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *