Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सेल्फी लेने के लिए रुकी स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत-चार घायल

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार तड़के छह बजे भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे आठ लोगों ने ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो रोककर सेल्फी लेने के लिए वाहन से बाहर निकलना शुरू किया था। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *