एक यादगार विरासतः वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने प्रतिष्ठा के लिए भावना स्वरूप ट्रॉफी पेश की
देहरादून। वेलहम गर्ल्स स्कूल ने अपने 69वें स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत एक विशेष सभा और पुरस्कार समारोह के साथ की। छात्राओं को पूरे वर्ष अकादमिक, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उनकी उपलब्धियों के लिए मंच पर ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सभा में एक विशेष क्षण उस समय आया जब 25 वर्ष पूर्व दिवंगत हुई वेलहम की पूर्व छात्रा भावना स्वरूप की स्मृति में स्थापित ट्रॉफी का पहला उद्घाटन हुआ। इस सभा की अध्यक्षता वेलहम गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य सुश्री विभा कपूर ने की, जबकि मुख्य अतिथि वेलहम बॉयज स्कूल की प्रधानाचार्य सुश्री संगीता कैन रही। इस अवसर पर विद्यालय का गरिमामयी शिक्षक वर्ग और छात्राएं उपस्थित रही। भावना स्वरूप ट्रॉफी जूनियर स्कूल में सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंडर को प्रदान की जाती है। भावना ने 1997 से 2000 तक वेलहम में पढ़ाई की थी, जहाँ उन्होंने कक्षा 5 में प्रवेश लिया था और कक्षा 7 तक पढ़ीं। अपने असामयिक निधन के समय उन्होंने कक्षा 8 में प्रवेश ही लिया था, इसलिए यह ट्रॉफी उनके द्वारा यहाँ बिताए गए जूनियर वर्षों का सम्मान करती है। इस वर्ष एक विशेष मामले के रूप में, यह पुरस्कार दो छात्राओं, देवेशी अहलावत और धनश्री भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से साझा किया गया। भावना के माता-पिता, आलोक स्वरूप और श्रीमती माधवी स्वरूप, उनके भाई प्रभाव स्वरूप, उनकी बहन श्रेया स्वरूप और उनकी मित्र खुशी जैन भी इस अवसर पर मौजूद रहे। आलोक स्वरूप ने परिवार की ओर से एक हृदयस्पर्शी भाषण दिया और इस सम्मान के लिए स्कूल का आभार व्यक्त किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए एक प्रेरणादायक संबोधन दिया और छात्राओं को जीवन में अपना रास्ता खुद बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में, वेलहम गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य ने ज्ञान और प्रेरणा से भरे शब्दों के साथ सभा का समापन किया। यह ट्रॉफी यह सुनिश्चित करती है कि भावना का नाम आने वाले वर्षों में वेलहम की छात्राओं को प्रेरित करता रहेगा और उसी भावना को पुरस्कृत करेगा जो वह स्कूल में लाती थीं।


