Skip to main content

TR NEWS UP-UK

तीस लाख के मादक पदार्थ सहित दो शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत अन्तर्जनपदीय स्तर पर अवैध  मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 किलो 970 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रूपये) व तस्करी में प्रयुक्त 01 ह्युंडई वर्ना कार बरामद की है।

थाना बुढाना पुलिस द्वारा खतौली-बुढाना मार्ग पर बसी गेट के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक वर्ना कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रोका गया। कार सवारों द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा सतर्कता दिखाते हुए कार सवारों को भागने का अवसर दिये बिना पकड लिया गया तथा नियमानुसार अभियुक्तगण व कार की तलाशी ली गयी तो कार में छिपाकर रखा गया 65 किलो 970 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। थाना बुढाना पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम अभिषेक पुत्र जितेन्द्र निवासी गंगा मंदिर के पास हरथला थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद मूल निवासी ग्राम सुन्ना थाना कांधला जनपद बागपत व प्रेम सिंह पुत्र श्यौनाथ सिंह निवासी ग्राम कुचावली थाना छजलैट जनपद मुरादाबाद बताया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वह लोग मुरादाबाद निवासी एक अज्ञात महिला से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाते हैं तथा विभिन्न जनपदों में उंचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं।

थाना बुढाना पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के FORWARD & BACKWARD LINKAGES की जांच की जा रही है तथा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *