चुनावी रणभेरी की शुरूआत मीरापुर सीट से होगीःचित्तौड
मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मे विधान परिषद सदस्य रहे विरोधी दल के नेता सुनील चित्तौड ने प्रेसवार्ता मे बताया कि देश के हालात को देखते हुए लग रहा है कि जनवरी 2027 के दूसरे सप्ताह के बाद विधानसभा चुनाव करा दिए जाएगे।
उन्होने कहा कि आगामी 24 अक्टूबर को मोरना स्थित महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज के मैदान मे आजाद समाज पार्टी एक रैली करने जा रही है। जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चन्द्रशेखर आजाद सम्बोधित करेंगे। उन्होने बतायाय कि उनकी पार्टी साढे छह साल पुरानी है। अब तक 9 रैलियां हो चुकी हैं तथा अनेक प्रबुद्ध सम्मेलन हो चुके हैं। अब विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने की शुरूआत कर दी गई हैं। उन्होने कहा कि अभी तक किसी अन्य पार्टी से गठबंधन की कोई सम्भावना नही है। पार्टी सभी 403 सीटों पर चुनाव लडने की तैयारी कर रही है। अभी तक पार्टी ने 29 टिकट फाईनल किए हैं। जिनमे 20 मुस्लिमो के तथा शेष अन्य जातियों के है। मुजफ्फरनगर का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि यहां 6 सीटे हैं। और टिकट के लिए यहंा से आवेदन भी मिल रहे हैं। लेकिन पार्टी को संगठन की मजबूती पर संदेह बन रहा है। जिसके लिए जिलाध्यक्ष से लेकर विधानसभा प्रभारियो तक सतर्क किया जा रहा है। ताकि समय के अनुसार यहंा के भी टिकट फाईनल हो सकें। टिकट के मामले मे महिलाओ को भी बराबर की भागीदारी दी जा रही है। अभी तक मीरापुर और पुरकाजी सीटों पर जनसम्पर्क का कार्य शुरू हो गया है। पार्टी की परम्परा के अनुसार टिकट फाईनल करते समय प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ जिले के नेताओं को भी सुना व समझा जायेगा। उन्होने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि मुजफ्फरनगर जनपद मे संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने के लिए यहंा की टीम को अधिक सक्रिय किया जाएगा। ताकि आगामी चुनावो मे सही रिजल्ट मिल सके। इस अवसर पर एड.रविन्द्र भाटी, स.जोगेन्द्र सिंह, रजत मिठारिया, जगदीश पाल, कुलदीप, भुवनेश, महराज जहॉ, अमित, दिनेश, सलीम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


