नई दिल्ली। हाल की बारिश ओलावृष्टि व पहाड़ों पर बर्फबारी से आई ठंडक अभी जारी है कि एक बार फिर मौसम बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं।
मौसम विभाग का मानना है कि अगले सप्ताह फिर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि 11 से 14 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फ गिर सकती है। 12 से 14 के बीच पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद है। इससे ठंड कायम रहेगी।
Author: Taja Report
Post Views: 10

