Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाला गिरोह पकड़ा, 5.26 लाख की जाली करंसी बरामद

मुजफ्फरनगर। जाली करेन्सी को बाजार में खपाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड सहित 03 शातिर अभियुक्तों को थाना बुढाना पुलिस ने गिरफ्तार कर 5.26 लाख से अधिक की जाली करेंसी, लैपटॉप, प्रिंटर सहित नकली करेंसी बनाने का सामान बरामद किया है। आरोपियों को “फर्जी” नाम की वैब सीरीज देखकर नकली नोट छापने का आईडिया मिला था। उन्होंने यू-ट्यूब से भी मदद ली थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि थाना बुढ़ाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित वजिद के होटल के बराबर में बुढाना कांधला मार्ग ट्यूबैल के पास खडे है जिनके पास जाली करेन्सी है। सूचना पर थाना बुढाना पुलिस तत्काल मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंची एवं संदिग्ध लग रहे तीन व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी तो उनके कब्जे से 4 लाख रुपये की जाली करेन्सी बरामद हुई। थाना बुढाना पुलिस द्वारा तीनों अभियुक्तों (1. शुभम पुत्र रण सिंह निवासी ग्राम सांकरोत थाना खेकडा जनपद बागपत हाल पता मकान नं0 2104 मंशा देवी अपार्टमेन्ट नरेला थाना नरेला, दिल्ली 2. महेन्द्र पुत्र आसाराम निवासी ग्राम कनौठा थाना सतपुली जनपद पौरी गढवाल उत्तराखण्ड 3. टीनू पुत्र सुमित निवासी ग्राम दौलतपुर थाना सरधना जनपद मेरठ) को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा सघन पूछताछ के बाद गिऱफ्तार अभियुक्त शुभम द्वारा बताया गया कि मेरा फ्लैट नरेला पता म0न0-2104 मंशा देवी अपार्टमेंट नरेला थाना नरेला दिल्ली में है जहां पर हम लोग नकली नोट बनाते है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा अभियुक्त शुभम उपरोक्त के दिल्ली स्थित फ्लेट की तलाशी ली गयी तो उसमें 1 लाख 26 हजार 500 रुपये की जाली करेन्सी एवं जाली करेन्सी बनाने के लिए उपयोग होने वाले लेपटॉप, कलर प्रिन्टर, काटन पेपर बण्डल व बटर पेपर बण्डल आदि सामान बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पर मु0अ0सं0- 464/2026 धारा 178/179/180/3(5)/61(2)क बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम

*1.* शुभम पुत्र रण सिंह निवासी ग्राम सांकरोत थाना खेकडा जनपद बागपत हाल पता मकान नं0 2104 मंशा देवी अपार्टमेन्ट नरेला थाना नरेला, दिल्ली ।

*2.* महेन्द्र पुत्र आसाराम निवासी ग्राम कनौठा थाना सतपुली जनपद पौरी गढवाल उत्तराखण्ड ।

*3.* टीनू पुत्र सुमित निवासी ग्राम दौलतपुर थाना सरधना जनपद मेरठ ।

 

*बरामदगी का विवरण–*

✔️ 5 लाख 26 हजार 500 (5,26,500/-) रुपये कीमत के नकली नोट सभी 500 रुपये के

✔️ एक लेपटॉप

✔️ एक कलर प्रिन्टर

✔️ कॉटन पेपर बण्डल व बटर पेपर बण्डल

✔️ रंगीन पिन्नी के रोल

✔️ पाँच फर्मे

✔️ प्रिन्टर में प्रयोग होने वाले कलर की 04 डिब्बी व 03 फेवी स्टिक

✔️ 02 पेपर कटर व 01 बोतल स्टेनर

✔️ 02 डिब्बी फेविकोल व 02 डिब्बी स्क्रीन कोटिंग कैमिकल व 01 बोतल इनहान्सर व 01 बोतल नाईट्रो क्लीन व 01 बोतल KIWO SET K लिक्विड

मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि आपके पास उपलब्ध 500 रुपये का कोई नोट नकली अथवा संदिग्ध प्रतीत होता है, तो उसकी सत्यता की जांच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों के अनुसार अवश्य करें। संदिग्ध नोट मिलने पर उसे प्रचलन में न लाएं तथा नजदीकी बैंक अथवा पुलिस को सूचित करें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *