Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर बाइक सवारो ने की पुजारी की गोली मारकर हत्या, डीआईजी मौके पर

मुजफ्फरनगर/भोरा कलां । जनपद मुजफ्फरनगर की भोरा कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत 80 वर्षीय देवानंद स्वामी मंदिर के पुजारी की बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर की हत्या, सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज राय वह एसपी देहात अक्षय महाडिक मय फोर्स के साथ मौके पर मौजूद

*प्रेस नोट/बाइट-*

 

अवगत कराना है आज दिनांक 13.10.2026 को थानाक्षेत्र भौराकलां के अन्तर्गत आईटीआई कालेज के शिवमन्दिर में रहने वाले पुजारी स्वामी देवानन्द भारती उम्र करीब 81 वर्ष की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना भौराकलां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारम्भिक जांच में यह जानकारी हुई कि एक बाइक पर अज्ञात हमलावर आये तथा स्वामी देवानन्द भारती की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये। थाना भौराकलां पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया हैं। फौरेसिंक व फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है।

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है तथा घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु एसओजी, सर्विलांस व थाना भौराकलां की 03 टीमों का गठन किया गया है। प्रथमदृष्टया हत्यारों का मृतक के परिचित होना प्रतीत हो रहा है। वर्तमान में कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

 

*घटना के सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह की बाइट-*

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *