Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गर्भवती महिला पुलिस कर्मियों की नहीं लगेगी चुनाव में ड्यूटी

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुटी है। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों की छुट्टी बंद कर दी है,जो पुलिसकर्मी अवकाश पर गए थे,उन को भी वापस बुला लिया है। वहीं, गर्भवती महिला पुलिस कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगेगी।

लोकसभा चुनाव की सुरक्षा को लेकर पुलिस का पूरा फोकस है। एडीजी ध्रुव ठाकुर भी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। जल्द सहारनपुर में अर्ध सैनिक बलों के जवान भी सहारनपुर पहुंच जाएंगे। अभी दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आईटीबी की स्थानीय पुलिस को मिल चुकी है। इसके अलावा जल्द अन्य अर्धसैनिक बलों की कंपनी भी जिले में पहुंचकर सुरक्षा की कमान संभालेगी।

वहीं, एसएसपी ने पुलिस कर्मियों की छुट्टी बंद कर दी है। निर्देश दिए हैं कि चुनाव तक कोई भी पुलिस कर्मी छुट्टी नहीं लेगा। इनमें महिला और पुरुष पुलिस कर्मी शामिल हैं, लेकिन गर्भवती महिला पुलिस कर्मियों को राहत दी गई है। क्योंकि, शासन के निर्देशानुसार उनकी ड्यूटी चुनाव में नहीं लगेगी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की छुट्टी बंद कर दी गई है। चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी की जा रही है। गर्भवती महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में नहीं लगेगी।

*डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी*

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *