Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

सांसद अगोमचा बिमोल को संसद से निष्कासित करने की मांग

शिव चौक से सर्राफा चौक तक निकाला मार्च, कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन कर राहुल गांधी से की कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी पूर्व प्रोफेसर व वर्तमान में कांग्रेस सांसद अगोमचा बिमोल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्हें संसद से निष्कासित करने, मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तार करने की मांग की। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शिव चौक से सर्राफा चौक तक मार्च निकाला और इसके बाद कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी से मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि संबंधित मामले में कांग्रेस नेतृत्व को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी से मांग की कि सांसद अगोमचा बिलोल के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए पहल की जाए। महिला मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताते हुए कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

शिव चौक से शुरू हुआ मार्च शहर के प्रमुखों मार्गों से होता हुआ सर्राफा चौक पहुंचा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगें उठाईं और कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा।

प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अंजली चौधरी, जिला मंत्री ममता अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष आंचल तोमर, गीता जैन, नीरज गौतम, रेखा वर्मा, सुभलेश, प्रीति सूद, अर्चना सूद, विशाखा सैनी, हाजरा, मंजू शर्मा, सीमा गुप्ता, तृप्ति पुंडीर, सुदेश भारती, विभा शर्मा, रजनी, सविता, सोनिया, कमलेश, शैलजा सिंह, लता, नीलम ढींगरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *