मुजफ्फरनगर। नवरात्र पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को गुणवत्ता परक खाद्य पदार्थों को उपलब्ध कराने एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध अभियान के दौरान कुट्टू के आटे और खाद्य तेलों सहित कई चीजों के सैंपल लिए गए। इस दौरान लाखों रुपए मूल्य के खाद्य पदार्थ जब्त कर लिए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य ।।, श्रीमती अर्चना धीरान व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी व अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा तहसील बुढ़ाना के अंतर्गत ईदगाह रोड, बुढ़ाना स्थित प्रदीप जैन के प्रतिष्ठान पारसनाथ ऑयल मिल प्रा. लि. से खाद्य पदार्थ मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल के अलग-अलग पैक के 09 नमूने वास्ते जांच संग्रहीत किए गए। खाद्य कारोबारकर्ता प्रदीप जैन की अन्य फर्म रिद्धी ट्रेडिंग कम्पनी,ईदगाह रोड, बुढ़ाना से खाद्य पदार्थ -कुकिंग मीडियम के 02 नमूने, फ्लेवरिंग एजेंट के 03 नमूने व पाम आयल का 01 नमूना (कुल 15 नमूने)वास्ते जांच संग्रहित किए गए तथा लगभग 705450/=मुल्य का लगभग 15 कुंटल मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल( खाद्य तेल) व 11 लीटर फ्लेवरिंग एजेंट को सीज किया गया। उक्त नमूनों को नियमानुसार जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संदीप सिंह, डाॅ.विशाल चौधरी, डॉ.अश्विनी कुमार , सुनील कुमार, श्रीमती पूनम कुमारी एवं श्रीमती नेहा चौधरी उपस्थित रहे।
कस्बा छपार में स्थित संदीप सिंह के प्रतिष्ठान संदीप ट्रेडर्स से खाद्य पदार्थ कुट्टू का आटा ,हल्दी पाउडर, किशमिश व साॅस के एक-एक नमूने (कुल 04 नमूने)वास्ते जांच संग्रहीत किए गए और गुणवत्ता में संदेह के आधार पर ₹ 2000/- कीमत का 20कि.ग्रा.कुट्टू का आटा सीज किया गया। मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला गौशाला, शामली रोड स्थित खाद्य कारोबारकर्ता नफीस अहमद के मसाला निर्माणशाला से खाद्य पदार्थ- साबुत हल्दी, पिसी हल्दी, साबुत लाल मिर्च, पिसी लाल मिर्च एवं साबुत धनिया का एक-एक नमूना तथा पिसा धनिया के दो नमूने वास्ते जांच संग्रहित किए गए (कुल 07 नमूने) तथा ₹350400/- मूल्य के 2860 कि.ग्रा.पिसे एवं साबुत मसाले गुणवत्ता में संदेह के आधार पर सीज किए गए । पचेंडा रोड,मुजफ्फरनगर स्थित मनोज प्रोविजन स्टोर से व्रत में प्रयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थ- कुट्टू का आटा,कुट्टू की मिगी एवं साबूदाना का एक-एक नमूना (कुल 03 नमूने)वास्ते जांच संग्रहित किए गए तथा गुणवत्ता में संदेह के आधार पर ₹25200/-मूल्य का 210 किलो कुट्टू का आटा व ₹385/- मूल्य की 3.5कि.ग्रा.कुट्टू की गिरी को सीज किया गया।
उक्त नमूनों को नियमानुसार जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप सिंह, डाॅ.विशाल चौधरी, डॉ.अश्विनी कुमार , सुनील कुमार, श्रीमती पूनम कुमारी एवं श्रीमती नेहा चौधरी उपस्थित रहे।विभाग द्वारा आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु मिलावट के विरुद्ध अभियान निरंतर जा री रहेगा।
कुल निरीक्षण – 14
संग्रहित नमूना की संख्या- 14
कुट्टू आटा – 02
कुट्टू की गिरी-01
साबूदाना – 01
साबुत हल्दी-01
पिसी हल्दी- 02
साबुत मिर्च-01
पिसी मिर्च-01
साबुत धनिया-01
पिसा धनिया-02
किशमिश-01
साॅस-01
जब्त खाद्य पदार्थ …
साबुत हल्दी-1150 kg मूल्य ₹138000
पिसी हल्दी-360+7=367 kg मूल्य-₹46800+ ₹3850=₹50650
साबुत लाल मिर्च-840 kg मूल्य ₹100800
पिसी लाल मिर्च-120 kg मूल्य ₹16800
साबुत धनिया-330 kg मूल्य ₹39600
पिसा धनिया-49+11=60 kg मूल्य ₹6860+₹1540=₹8400
कुट्टू आटा-210+20=230kg मूल्य ₹25200 +₹2000= ₹27200
कुट्टू गिरी- 3.5kg मूल्य ₹385
नष्ट खाद्य पदार्थ….00


