मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ नाबालिग से दुष्कर्म एवं धर्म परिवर्तन के अभियोग में वांछित एवं 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव एवं थाना प्रभारी नई मंडी श्री आनन्द देव मिश्र ने बताया कि 06 जून.2026 को थानाक्षेत्र नई मंडी निवासी वादिया द्वारा थाना नई मंडी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति वादिया की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर ले गया है। वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना नई मंडी पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 282/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण व वादिया की पुत्री की सकुशल बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी थी। दौराने विवेचना अभियुक्त अजरू उर्फ अजरूद्दीन पुत्र दीनू उर्फ दीन मौहम्मद निवासी रामपुरा थाना सुहाना सिटी गुरूग्राम हरियाणा का नाम प्रकाश में आया तथा तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में धारा 87, 64(1) बीएनएस व धारा 3/4 पॉक्सो अधि0, धारा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट व धारा 3/4 धर्म परिवर्तन अधि0 की वृद्धि की गयी थी। देर रात दौराने गश्त थाना नई मंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त आज पुनः कोई घटना करने की फिराक में टीएस मान रजवाहे पर बैठा हुआ है। सूचना पर थाना नई मंडी पुलिस तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो टीएस मान रजवाहे पर बैठा 01 व्यक्ति अचानक पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने के लिए कहा गया परन्तु नहीं रुका। जैसे ही पुलिस टीम उस व्यक्ति के नजदीक पहुंची तो उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश अजरू उर्फ अजरूद्दीन पुत्र दीनू उर्फ दीन मौहम्मद घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अजरू उर्फ अजरूद्दीन पुत्र दीनू उर्फ दीन मौहम्मद निवासी रामपुरा थाना सुहाना सिटी गुरूग्राम हरियाणा का निवासी है।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त अजरू उर्फ अजरूद्दीन उपरोक्त थाना नई मंडी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 282/2026 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस, धारा 3/4 पॉक्सो अधि0, धारा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट व धारा 3/4 धर्म परिवर्तन अधि0 में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।


