Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पितृ विसर्जन अमावस्या पर शनि धाम में अभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनि धाम मंदिर में पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर भगवान शनि देव का अभिषेक और 56 भोग के साथ विशाल भंडारा धूमधाम से संपन्न हुआ। शनि धाम प्रबंध समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि पितृपक्ष की समाप्ति के साथ ही शनिचरी अमावस्या पड़ने के कारण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। प्रातः काल से ही शनि धाम में भक्तों की भारी भीड़ एकत्र होनी शुरू हो गई थी। शनिचरी अमावस्या के पावन अवसर पर 21 यजमानों द्वारा भगवान शनि देव का देसी घी, बूरा, नील, दही और शहद के साथ पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके पश्चात, भजन-कीर्तन और महाआरती संपन्न हुई। मुख्य पूजन और धार्मिक क्रियाएं पंडित केशवानंद, पंडित संजय मिश्रा(सिद्ध पीठ वाले गुरु जी), पंडित संतोष मिश्रा, पंडित शिव मिश्रा ने सम्पन्न करायी । भगवान शनि देव को 56 भोग अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं को शनिचरी अमावस्या का महत्व बताते हुए सिद्ध पीठ वाले गुरु जी पंडित संजय मिश्रा ने कहा कि शनिवार के दिन पितृपक्ष में अमावस्या का पड़ना पितरों और पूर्वजों की शांति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जो लोग अपने परिवारों के पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, वे पूजा-पाठ और दान आदि कर इसका पुण्य लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर प्रबंध समिति की ओर से ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, मुकेश चौहान, नरेंद्र पवार और सेवक सतीश, आशीष आदि उपस्थित रहे, जिन्होंने संपूर्ण व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। चौधरी नरेश की ओर से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शनि देव का गुणगान किया।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *